Nainital-Haldwani News

वैंडी एकेडमी में खो-खो चैंपियनशिप का ट्रायल, जल्द लगाया जाएगा कैंप

Ad

हल्द्वानी: 40 वी जूनियर नेशनल खो-खो चैंपियनशिप 2021-22 अंडर-18 का आयोजन 22 सितंबर से 26 सितंबर तक भुवनेश्वर उड़ीसा में आयोजित हो रहा है। टूर्नामेंट में भाग लेने हेतु उत्तराखंड राज्य की बालक और बालिका टीम के लिए चयन प्रक्रिया 20 अगस्त को वैंडी क्रिकेट ग्राउंड व एकेडमी में शुरू हो गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर उत्तराखंड खो-खो एसोसिएशन के पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार भुटियानी, रजत शर्मा, विकल बवाड़ी, शिवराज सिंह बिष्ट, तारा ठाकुर, राजेश बिष्ट, सौरभ सनवाल, हरीश रावत, शांतनु जोशी, रवि, नकुल आदि मौजूद रहे। चयन समिति में संगीता भट्ट, अजय बचखेती, नगेश राजपूत, अनुकूल सिंह, विवेक शर्मा, हिमांशु जोशी, आलोक त्रिपाठी, राहुल और प्रियंका ने निर्णायक भूमिका निभाई। चयनित खिलाड़ियों का एक विशेष कैंप जल्द आयोजित किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top