Uttarakhand News

रेलवे का अपडेट, राजस्‍थान से उत्तराखंड जाने वाली ट्रेन प्रभावित रहेगी

Ad

नई दिल्ली: रेलवे डबलिंग कार्य के चलते सिद्धपुर स्टेशन पर कई ट्रेनों का ठहराव अस्थायी रूप से रद्द किया गया है। पश्चिम रेलवे के महेसाणा-पालनपुर रेलखंड में दोहरीकरण का कार्य प्रगति पर है, जिसके चलते 30 मई 2025 तक कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से प्रभावित रहेगा। विशेष रूप से सिद्धपुर स्टेशन पर तकनीकी कार्यों के कारण, इस अवधि के दौरान कई ट्रेनों का ठहराव वहां नहीं किया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

रेलवे द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, निम्नलिखित ट्रेनें प्रभावित रहेंगी:

जोधपुर से बेंगलुरु जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन संख्या 16507: 29 मई को जोधपुर से रवाना होने पर यह ट्रेन सिद्धपुर नहीं रुकेगी।

आबूरोड से महेसाणा जाने वाली ट्रेन संख्या 79438: 28 से 30 मई तक सिद्धपुर पर नहीं रुकेगी।

जम्मूतवी से साबरमती जाने वाली ट्रेन संख्या 19224: 29 मई तक सिद्धपुर पर ठहराव नहीं होगा।

योगनगरी ऋषिकेश से साबरमती जाने वाली ट्रेन संख्या 19032: 29 मई तक सिद्धपुर स्टेशन पर नहीं रुकेगी।

दौलतपुर चौक से गांधीनगर कैपिटल जाने वाली ट्रेन संख्या 19412: 29 मई तक सिद्धपुर पर ठहराव नहीं होगा।

जोधपुर से साबरमती जाने वाली ट्रेन संख्या 14821: 28 से 30 मई तक सिद्धपुर नहीं रुकेगी।

श्रीगंगानगर से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली ट्रेन संख्या 14701: 29 मई तक सिद्धपुर स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा।

देहरादून से ओखा जाने वाली ट्रेन संख्या 19566: यह ट्रेन निर्धारित अवधि में सिद्धपुर पर नहीं रुकेगी।

हिसार से बांद्रा टर्मिनस जाने वाली साप्ताहिक ट्रेन संख्या 22916: इस ट्रेन का ठहराव भी सिद्धपुर पर नहीं होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top