Uttarakhand News

उत्तराखंड बड़ी खबर,2 आईएएस और 5 PCS अधिकारियों के तबादले

Ad

देहरादून- शासन ने 2 आईएएस अधिकारी और 5 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है आईएएस गौरव कुमार को डिप्टी कलेक्टर ऊधम सिंह नगर एवं नगर आयुक्त काशीपुर के अतिरिक्त प्रभार से पद मुक्त करते हुए मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी बनाया गया है। इसके साथ ही आईएएस विशाल मिश्रा को डिप्टी कलेक्टर ऊधम सिंह नगर के साथ-साथ से नगर आयुक्त काशीपुर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा पीसीएस अधिकारी प्रवेश चंद्र को मुख्य विकास अधिकारी उत्तरकाशी से रजिस्ट्रार भूमि अर्जन पुनर्वासन एवं पुनर व्यवस्थापन प्राधिकरण में भेजा गया है इसके अलावा प्यारे लाल शाह को नगर आयुक्त कोटद्वार के साथ-साथ दिए गए अर्जन पुनर्वासन और पुनर व्यवस्था प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार को हटा लिया गया है।

इसके अलावा पीसीएस अधिकारी हेमंत वर्मा को अपर जिलाधिकारी बागेश्वर से अपर जिलाधिकारी चमोली बनाया गया है साथी चंद्र सिंह को उपायुक्त गन्ना से अपर जिलाधिकारी बागेश्वर बनाया गया है इसके अलावा पारित वर्मा को उपनिदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर के साथ-साथ उपायुक्त गन्ना का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top