Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के ट्रांसपोर्टर्स ने कहा, हमारा आंदोलन सफल रहा

Ad

हल्द्वानी: देवभूमि ट्रक मोटर यूनियन तथा देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल संयुक्त मोर्चा ने समस्त ट्रांसपोर्टरों,मीडिया कर्मियों तथा जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया है। इसके अलावा डीआईजी कुमाऊं रेंज का भी आभार व्यक्त किया है ।जानकारी देते हुए हल्द्वानी ट्रांसपोर्ट यूनियन अध्यक्ष राजकुमार सिंह नेगी कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा, ट्रांसपोर्टर नेता ललित रौतेला, पंडित दया किशन शर्मा रोहित रौतेला व गोविंद सिंह मेहरा ने बताया कि आंदोलन को समस्त वाहन मालिकों तथा चालक परिचालकों ने सफल बनाया और जनहित की लड़ाई लड़ी अब ट्रांसपोर्ट व्यवसाय काफी राहत महसूस कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस व सीपीयू की मनमानी को लेकर चल ही ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल सोमवार दोपहर बाद समाप्त हो गई। पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश आनंद भरणे से हुई वार्ता के बाद ट्रक ऑनर्स यूनियन संयुक्त मोर्चा ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा की। ट्रांसपोर्टरों के रविवार को हड़ताल पर चले जाने से कुमाऊं के पर्वतीय जिलों में जरूरी सामान की सप्लाई ठप हो गई थी। सोमवार दोपहर बाद पुलिस बहुउद्देशीय भवन में ट्रांसपोर्टरों के प्रतिनिधिमंडल ने डीआइजी के साथ बैठक की। ट्रांसपोर्टर राजकुमार नेगी ने कहा कि ट्रकों का एक रूट पर कई बार चालान कर दिया जाता है। राजस्व की उगाही की इस तरह की कार्रवाई बंद होनी चाहिए। इससे कारोबारियों का आर्थिक शोषण होता है। डीआइजी ने पुलिस की कार्यशैली में बदलाव करने के साथ ट्रक मालिकों व पुलिस को एक-दूसरे से सम्मानजनक व्यवहार करने की बात कही। ट्रांसपोर्टरों के प्रतिनिधि राजकुमार नेगी ने बताया कि डीआइजी के आश्वासन पर आंदोलन तत्काल प्रभाव से समाप्त कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top