Dehradun News

जरूरी अपडेट, उत्तराखंड की राजधानी से देश की राजधानी का सफर होगा महंगा

Ad

Uttarakhand Roadways Bus: उत्तराखंड की राजधानी से देश की राजधानी जाने के लिए अब ज्यादा रुपए देने होंगे। टोल प्लाजा पर टोल की दर बढ़ने से किराया बढ़ाएगा, जिसका बोझ यात्रियों की जेब पर पड़ेगा। जानकारी के अनुसार दिल्ली नेशनल हाईवे 58 स्थित सिवाया टोल प्लाजा पर अब पहले ज्यादा टोल देना पड़ेगा। नई दरें 1 जुलाई से लागू हो रही है। भारी वाहनों के टोल टैक्स में 5 से 10 रुपए की बढ़ोतरी होने जा रही है। वहीं एनएचएआई ने निजी तथा स्थानीय चार पहिया वाहनों, स्थानीय व्यवसायिक वाहनों के टैक्स को यथावत रखे गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

दिल्ली देहरादून हाईवे मे सिवाया टोल प्लाजा पर हर वर्ष 1 जुलाई से टोल टैक्स की दरों में बढ़ोतरी होती है। नई दरों के लागू होने के बाद 1निजी वाहनों से 110 रुपए की वसूली की जाएगी। वहीं वाणिज्यिक वाहनों से 190 की जगह 195 तथा बस एवं ट्रकों से 385 की जगह 390 तथा मल्टी एक्सल वाहनों से 620 की जगह 630 रूपये देने होंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top