CM Corner

पहाड़ों में अब नहीं रुकेगा इलाज, यात्रियों के लिए शुरू हुई हाईटेक एम्बुलेंस सेवा

Ad

Char Dham Yatra | Adi Kailash Yatra | Pushkar Singh Dhami | HDFC Bank | Ambulance Service | Uttarakhand News : उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून स्थित कैम्प कार्यालय परिसर से HDFC Bank द्वारा CSR के तहत उपलब्ध कराई गई चिकित्सा वाहनों (एम्बुलेंस) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एम्बुलेंस चारधाम और आदि कैलाश यात्रा मार्ग पर स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने के लिए तैनात की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन एम्बुलेंस के जरिए यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं को आपातकालीन स्थिति में त्वरित और बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। उन्होंने कहा कि सरकार चारधाम यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए लगातार काम कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं, सुचारु व्यवस्थाएं और सुरक्षित यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

इस अवसर पर विधायक राजकुमार पोरी, विनोद कंडारी, अपर सचिव मनमोहन मैनाली सहित एचडीएफसी बैंक के कई अधिकारी मौजूद रहे।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top