Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बरेली रोड़: चलती इनोवा पर गिरा पेड़, 6 लोग थे सवार

Ad

हल्द्वानी: तेज बारिश और आंधी के मुख्य मार्ग पर चल रहे लोगों को लिए मुसीबत बनकर आई। बरेली रोड स्थित तीन पानी से समीप चलती इनोवा कार पर एक पेड़ गिर गया। बताया जा रहा है कि कार में 6 लोग सवार थे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। गाड़ी संख्या यूके 06 एई 7861 बरेली रोड से मंगलपड़ाव की ओर जा रही थी। इसी बीच प्रेम चुनैरिया बैकट हॉल के सामने एक पेड़ कार पर आगे की तरफ गिर गया। कार से लोगों को निकालने के लिए राहगीर जमा हो गए। 

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा रामपुर रोड में भी कई पेड़ गिरी है। (नैनीताल रोड पर नगर निगम के सामने विज्ञापन पोल भी गिरा)वहीं सड़क के किनारे लगे होल्डिंग भी जिंदगी के लिए खतरनाक साबित हो रहे हैं।

https://youtu.be/WVjRdhw5VQY

उनके गिरने से कई राहगीरों के चोटिल होने की खबर सामने आ रही है।  मुख्य मार्गों में पेड़ गिरने से लंबा जाम लग रहा है।

 

शहर में वाहनों की गति धीमी हो गई है। लोग सड़क के किनारे दुकानों में आंधी रुकने का इंतजार कर रहे है। प्रेम सिनेमा हॉल के पास भी पेड़ गिरा है। मेयर और पुलिस प्रशासन ने मौके पर जेसीबी से हटवाया पोल।

हल्द्वानी जैसी स्थिति कालाढूंगी से भी आ रही है। जहां डाँक बँगले के समीप मुख्य मार्ग पर पेड़ गिक गया। पेड़ गिरने से यातायात भी प्रभावित हुआ है। जाम को हटाने के लिए कालाढूंगी पुलिस मौके पर सडक से पेड हटाने का प्रयास जारी।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top