Rudraprayag News

देवभूमि की बेटी ने अभिनय से जीता सबका दिल, NETFLIX पर नजर आएंगी तृप्ति डिमरी

Ad

देहरादून: अपने अभिनय से मायानगरी में लोहा मनवा चुकी उत्तराखंड की बेटी और अभिनेत्री तृप्ति डिमरी अब नेटफ्लिक्स पर आने वाली फिल्म में नजर आने वाली हैं। नेटफ्लिक्स पर एक दिसंबर को रिलीज होने वाली अन्विता दत्त के निर्देशन में बनी फिल्म एक गायिका की जिंदगी पर आधारित है और इस फिल्म में मुख्य किरदार तृप्ति डिमरी ने निभाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आपको बता दें कि तृप्ति डिमरी रुद्रप्रयाग के छोटे से गांव नाग की रहने वाली है और इससे पहले उन्हें बुलबुल फिल्म में भी देखा जा चुका है। नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली इस फिल्म में दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान भी नजर आने वाले हैं। तृप्ति डिमरी के पिता दिनेश डिमरी भी इस उपलब्धि से काफी गौरवान्वित हैं। उनका कहना है कि बेटी ने पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top