Almora News

अल्मोड़ा की भूमिका अधिकारी को NDA परीक्षा में मिली कामयाबी, पूरे देश में हासिल किया 58वां स्थान

Ad

NDA Result 2025: Almora: Bhumika Adhikari: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा (II) 2024 का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार सितंबर 2024 में आयोजित लिखित परीक्षा और उसके बाद इंटरव्यू प्रक्रिया में शामिल हुए थे, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बार कुल 792 अभ्यर्थियों को NDA की सेना, नौसेना और वायुसेना विंग के साथ-साथ भारतीय नौसेना अकादमी (INAC) में प्रवेश के लिए चुना गया है।

इन सफल उम्मीदवारों में उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की भूमिका अधिकारी का नाम भी शामिल है। भूमिका ने इस प्रतिष्ठित परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में 58वीं रैंक हासिल की है। उनकी इस सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

भूमिका अधिकारी के पिता, गुमान सिंह अधिकारी, रानीखेत स्थित कुमाऊँ रेजिमेंट सेंटर में कुमाऊँ स्काउट्स यूनिट में नायब सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं, जबकि उनकी माता, विमला अधिकारी, एक गृहिणी हैं। भूमिका की इस उपलब्धि ने साबित कर दिया है कि समर्पण और मेहनत से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top