Uttarakhand News

विधान मंडल की बैठक से पहले कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का Tweet

Ad

देहरादून: सोमवार को उत्तराखंड के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जाएगी। कुछ देर में विधान मंडल की बैठक भाजपा पार्टी कार्यालय में होनी है। उत्तराखंड में साल 2000 के बाद से अब तक 11 सीएम रह चुके हैं। पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी के अलावा कोई भी बतौर मुख्यमंत्री पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश के पर्यवेक्षक और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी देहरादून पहुंच गई है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर दोनों ही नेताओं का स्वागत व अभिनन्दन किया।

नए मुख्यमंत्री के लिए कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सतपाल महाराज, धन सिंह रावत, ऋतु खंडूड़ी, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट, सांसद अनिल बलूनी के नाम चर्चाओं में हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top