Uttarakhand News

उत्तराखंड में दो और सड़क हादसे, चार SSB जवान सहित दस लोग घायल

Ad

अल्मोड़ा। एक और हादसे की खबर अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग से आई है। जहां गरुड़ाबाज के पास एक बोलेरो अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। बता दें कि इस घटना के दौरान गाड़ी मे सवारियां भी बैठी थीं। करीब छह लोग घायल हुए हैं। जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि बीती रात पिथौरागढ़ से अल्मोड़ा जा रही है बोलेरो गरुड़ाबाज के पास खाई में गिर गई। जिसे देखने के बाद फौरन स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सभी ने मिलकर घायलों का रेस्क्यू किया और उन्हें अस्पताल भिजवाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना में छह लोग घायल हो गए। सभी को अस्पताल पहुंचाकर उपचार करवाया जा रहा है।

टनकपुर-चंपावत हाईवे पर भी हादसा

बीती रात टनकपुर-चंपावत राष्ट्रीय राजमार्ग में भी एक हादसा हुआ। जहां सूखाढांग के पास एसएसबी पंचम वाहिनी के 42 जवानों से भरी बस चंपावत से टनकपुर आते समय बेकाबू ट्रक टकरा गई। इस हादसे मे चार जवानों को चोट आई है। एक की हालत काफी खराब है।

फिलहाल घायलों का इलाज टनकपुर के ही उप जिला अस्पताल में चल रहा है। प्रवीन कुमार पुत्र उमाशंकर, प्रेमा पुत्र उमर, संतोष कुमार पुत्र बिहारी शाह व आरून पुत्र घायल हुए हैं। अस्पताल के चिकित्सक डा. उमर ने कहा कि प्रेमा पुत्र उमर की हालत गंभीर थी। उसे हल्द्वानी रेफर कर दिया गया था।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top