Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड घूमने आए दो एयरफोर्स जवान तालाब में डूबे, दोस्तों के सामने गई जान

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के चाफी गांव के पास स्थित मुसाताल में नहाते समय दो एयरफोर्स जवान डूब गए, जिनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों शवों को तालाब से बाहर निकाला। शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम और आगे की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल सीओ प्रमोद साह ने बताया कि मृतक प्रिंस यादव और साहिल पंजाब के पठानकोट के रहने वाले थे और एयरफोर्स में तैनात थे। ये दोनों अपने छह अन्य साथियों के साथ भीमताल घूमने आए थे, जिनमें चार युवक और चार युवतियां शामिल थीं। नहाते समय तालाब में पानी गहरा होने की वजह से प्रिंस यादव और साहिल डूब गए। उनके साथियों ने बचाने की कोशिश की…लेकिन सफल नहीं हो सके।

बारिश के कारण पहाड़ों में नदियां नाले और गदेरे उफान पर हैं। जिला प्रशासन और पुलिस लगातार लोगों से सावधानी बरतने और नदी नाले के किनारे जाने से बचने की अपील कर रहे हैं…लेकिन इसके बावजूद कई लोग जोखिम उठाकर नहाने जाते हैं जिससे हादसे होते रहते हैं।

पुलिस ने इस घटना को गंभीरता से लिया है और लोगों से अनुरोध किया है कि वे सतर्क रहें और अपनी जान खतरे में न डालें। मृतक कर्मियों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है और पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंपा जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top