Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी भोटिया पड़ाव में डंपर से बरामद हुई ढाई किलो चरस, पुलिस ने प्लान बनाकर तस्करों को पकड़ा

हल्द्वानी भोटिया पड़ाव में डंपर से बरामद हुई ढाई किलो चरस, पुलिस ने प्लान बनाकर तस्करों को पकड़ा
Ad

हल्द्वानी: चरस गांजे की बिक्री के मामले तेज़ी से बढ़ रहे हैं। कुमाऊं क्षेत्र में इसकी खरीद-फरोख्त तेजी से बढ़ रही है । इसी क्रम में बृहस्पतिवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने टैक्सी स्टैंड भोटिया पड़ाव के पास से दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए अपराधी डंपर चालक और उसी का खलासी है। पुलिस ने डंपर को भी जब्त कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

एसपी सीटी डॉ जगदीश चंद्र ने पत्रकारों को बताया कि कोतवाल अरुण कुमार सैनी के नेतृत्व में चौकी प्रभारी संजय बृजवाल की टीम ने डंपर को रोका और उसकी छानबीन कर अपराधियों को पकड़ लिया। चालक यानी गिरीश चंद्र रुबाली के पास से एक किलो 460 ग्राम और उसके खलासी गिरिश चंद्र उर्फ राहुल के पास से एक किलो 250 ग्राम चरस बरामद किया गया है। आगे की पूछताछ करने पर यह पता चला की दोनों ही यह काम बहुत पहले से करते आ रहे हैं।

दोनो अपराधियों ने बताया कि वह पहाड़ी क्षेत्रों के गांवों व इलाकों के ग्रामीणों से सस्ते में चरस खरीदकर उसे जमा करते हैं और फतेहपुर में रहने वाले एक व्यक्ति को बेचते हैं। जिससे उन्हें अच्छा खासा पैसा मिल जाता है। बता दें कि चरस खरीदने वाले व्यक्ति की पहचान अभी भी पूरी तरीके से नहीं हो पाई है। पुलिस उसका पता लगा रही है।

दूसरी तरफ एक और चरस संबंधित खबर सामने आई। जहां शिवपुरी कालोनी दमुवाढ़ूंगा में चेंकिंग के दौरान चन्द्र मोहन उर्फ लड्डू को 8.08 ग्राम स्मैक के साथ काठगोदाम पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चरस कहां से लाया गया और कहां बेचा जाने वाला था। इसकी जानकारी अभी तक व्यक्ति ने नहीं दी है। व्यक्ति से पूछताछ का सिलसिला जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top