Nainital-Haldwani News

कालाढूंगी-रामनगर मार्ग में हादसा, विजय संकल्प यात्रा से लौट रहे भाजपा के दो नेताओं की मौत

Ad

हल्द्वानी: नए साल के पहले दिन कालाढूंगी क्षेत्र में हुए एक हादसे में भाजपा के दो नेताओं की मौत हो गई। बैलपड़ाव से विजय संकल्प यात्रा के बाद घर लौट रहे कोटाबाग भाजपा मंडल महामंत्री जगदीश गुर्रो(40) व मंडल मंत्री सुमित चौहान(35) निवासी कमोला को सामने से आ रही रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। हादसा घर के पास ही हुआ।

ADVERTISEMENTS Ad

हादसा कालाढूंगी-रामनगर मार्ग में कमोला मिलिट्री गेट के पास हुआ। दोनों भाजपा नेता ऑल्टो कार में सवार थे। हादसे में सुमित चौहान ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था तो वही जगदीश गुर्रो ने हल्द्वानी के निजी अस्पताल में दम तोड़ा। कार को टक्कर मारने के बाद एक बाइक व कार भी इस रोडवेज से टकरा गई। बाइक सवार घायलों को एलआईयू दरोगा महेंद्र नेगी अपनी निजी कार से अस्पताल ले गए।

इस हादसे के बाद कमोला क्षेत्र व कोटाबाग क्षेत्र में मातम छा गया है। हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में जहां कोहराम मचा हुआ है वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री वशीधर भगत, भाजपा प्रदेश महामंत्री सुरेश भट समेत तमाम बीजेपी नेताओं और स्थानीय लोगों ने घटना पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

एसओ रमेश बोहरा ने बताया कि मृतकों का पंचनामा भरकर शव पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद रोडवेज चालक बस छोड़कर भाग निकला। इसके अलावा हादसे में घायल बाइक सवार विशाल नेगी पुत्र कुंदन नेगी व रजत नगरकोटी पुत्र प्रकाश नगरकोटी निवासी मोती नगर हल्द्वानी को ड्यूटी से लौट रहे एलआईयू दरोगा महेंद्र नेगी अपनी निजी कार से हल्द्वानी अस्पताल ले गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top