Chamoli News

पहाड़ में विकट हादसा, हल्द्वानी निवासी शिक्षक की हालत गंभीर, दो की मौत

Ad

चमोली: आदिबद्री शिलफाटा के समीप हल्द्वानी निवासी एक शिक्षक सहित तीन शिक्षकों का एक्सीडेंट हो गया है। यहां वैगनआर कार के खाई में गिरने से दो शिक्षकों की मौत हो गई। इस हादसे में हल्द्वानी निवासी शिक्षक गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू कर अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार एक वैगनआर कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम रेस्क्यू उपकारणों के साथ घटनास्थल पहुंची। जिसके बाद करीब 300 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन नम्बर यूके 16ए 9723 में सवार तीन व्यक्तियों में से एक को घायल अवस्था में बाहर निकाला गया।

जिसका रेस्क्यू कर स्ट्रेचर बोर्ड के माध्यम से पैदल मार्ग द्वारा खाई से बाहर निकाला गया और उसे 108 के माध्यम से अस्पताल भिजवाया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जिनके शव टीम से पुलिस ने अपने कब्जे में लिए। हादसे में 36 वर्षीय हल्द्वानी निवासी शिक्षक घायल है तो वहीं उमेद सिंह नेगी (उम्र – 45) निवासी विकासनगर व हिमांशु (उम्र 45) निवासी देहरादून की मौत हो गई।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top