Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में सर्वे के बाद दो फ्लाईओवर पास, कुछ तरह का बनाया गया है प्लान

Ad

हल्द्वानी: शहर के जाम को कम करने के लिए फ्लाईओवर का निर्माण किया जाएगा। सर्वे के बाद दो फ्लाईओवर को पास कर दिया गया है। शहर में तिकोनिया चौराहे से नवीन मंडी व कालाढूंगी चौराहे से मुखानी तक प्रस्तावित दोनों को पास कर दिया गया है। हॉलटेक इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सर्वे किया गया था। सर्वे की मानें तो हल्द्वानी की सड़कों में 80 प्रतिशत दवाब स्थानीय वाहनों का ही है। इसके अलावा ये भी सामने आया है कि हर साल जिले में 20 हजार वाहनों का पंजीकरण होता है।

ADVERTISEMENTS Ad

तिकोनिया चौराहे से नवीन मंडी तक प्रस्तावित फ्लाईओवर में सड़क के किनारे बनी इमारतो को बचाने का प्रयास है। फ्लाईओवर का निर्माण 10 मीटर टू लेन के साथ हो सकता है। फ्लाईओवर में चढ़ने और उतरने के लिए 24 मीटर जगह की आवश्यकता होगी, जहां पर सड़क खाली करानी पड़ेगी। मुखानी से कालाढूंगी चौराहे वाले फ्लाईओवर में उतरने के स्थान को खाली कराना होगा।

लोनिवि के ईई अशोक कुमार चौधरी द्वारा बताया गया है कि हॉलटेक इन्फ्रास्ट्रक्चर ने शहर में वाहनों के दबाव की स्थिति को जानने के लिए 60 वीडियो कैमरों की मदद से सर्वे किया। नरीमन चौराहा, तीनपानी, तिकोनिया, कुसुमखेड़ा, मुखानी, कालाढूंगी चौराहा में लगाए गए कैमरों की मदद से एक रिपोर्ट तैयार की गई, जिसमें साफ हुआ कि स्थानीय वाहनों का दवाब सड़कों पर ज्या है। इस तकनीक को बेस ट्रैफिक काउंटिंग कहते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top