Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में दो घंटे की बारिश…बरसात के पानी में बह गई प्रशासन की तैयारी !

Ad

हल्द्वानी: हल्द्वानी में मंगलवार सुबह हुई करीब दो घंटे की मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल कर रख दी। कई इलाकों में नाले और नालियां उफान पर आ गए, जिससे पानी सड़कों और घरों तक जा पहुंचा। रक्सिया, कलसिया और देवखड़ी जैसे बड़े नालों ने भी प्रशासन की तैयारियों की सच्चाई सामने ला दी।

ADVERTISEMENTS Ad

बारिश का पानी कई घरों में घुस गया, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। हालात का जायजा लेने के लिए अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन हाथ में छाता लिए निरीक्षण करते इन अधिकारियों की मौजूदगी भी हालात पर ज्यादा फर्क नहीं डाल सकी।

गौरतलब है कि इस बार मानसून ने अभी तक ज़ोर नहीं पकड़ा है। इसके बावजूद शहर की यह हालत साफ संकेत देती है कि आने वाले दिनों में अगर बारिश ने रफ्तार पकड़ी तो हालात और ज्यादा बिगड़ सकते हैं।

यह स्थिति तब बनी है जब ठीक एक दिन पहले ही अपर जिलाधिकारी ने नगर निगम अधिकारियों के साथ नालों की सफाई को लेकर बैठक की थी। बावजूद इसके, आज की बारिश ने एक बार फिर साबित कर दिया कि कागजी तैयारियां जमीन पर उतर नहीं पाईं, और सिस्टम अब भी पूरी तरह तैयार नहीं है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top