Uttarakhand News

उत्तराखंड में तीन अधिकारियों के तबादले, CM धामी के बाद खटीमा से चंपावत पहुंचे PCS मनीष बिष्ट

Ad

देहरादून: राज्य में भाजपा की ऐतिहासिक सरकार बनने के बाद से ही अधिकारियों के तबादले का दौर जारी है। शासन ने एक बार फिर 2 आईएएस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव कर दिया है। इसके अलावा 1 पीसीएस अधिकारी को भी बदला गया है। बता दें कि अब आईएएस पंकज पांडे को सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्योग विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसके अलावा पीसीएस अधिकारी मनीष बिष्ट को चंपावत के डिप्टी कलेक्टर की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। आपको याद दिला दें कि इससे पहले मनीष बिष्ट सीएम धामी के कैंप कार्यालय खटीमा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। गौरतलब है कि सीएम धामी अब चंपावत सीट से उपचुनाव लड़ने वाले हैं। आईएएस अधिकारी सौजन्य को भी सूचना प्रौद्योगिकी तथा विज्ञान प्रौद्योगिकी का का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top