Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में दो अवैध निर्माण पकड़े गए, ADM ने दी कार्रवाई के लिए डेडलाइन

Ad

Haldwani News: अपर जिलाधिकारी विवेक राय ने आज हल्द्वानी शहर में अतिक्रमण और अवैध निर्माणों के खिलाफ सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि अवैध तरीके से निर्माण करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

ADVERTISEMENTS Ad

निरीक्षण के दौरान पाया गया कि दो व्यक्तियों द्वारा अवैध निर्माण कार्य किया जा रहा है। अपर जिलाधिकारी ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि चार दिन के भीतर अवैध निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ऋचा सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top