National News

पहलगाम के बाद बारामूला पर था निशाना, सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर और घुसपैठ विफल

Ad

Jammu Kashmir: Pahalgam: Baramulla: कश्मीर घाटी में एक बार फिर सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों की साजिश को नाकाम कर दिया है। पहलगाम में हुए आतंकी हमले को अभी एक दिन भी नहीं बीता था कि बारामूला जिले में आतंकियों ने घुसपैठ की कोशिश की। लेकिन भारतीय सेना की सतर्कता ने एक बड़ा हादसा होने से पहले ही हालात पर काबू पा लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

सेना की चिनार कोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘X’ पर जानकारी देते हुए बताया कि बारामूला के ओपी टिक्का इलाके में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी कार्रवाई में सेना ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया और घुसपैठ की कोशिश को पूरी तरह विफल कर दिया।

इस अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार, गोलियां और अन्य सैन्य सामान बरामद किए हैं। फिलहाल सेना का सर्च ऑपरेशन क्षेत्र में जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि और कोई आतंकी छिपा न हो।

भारतीय सेना की यह तेज़ कार्रवाई न केवल सुरक्षा व्यवस्था की मजबूती को दर्शाती है, बल्कि यह भी साबित करती है कि देश की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top