Nainital-Haldwani News

रानीबाग गौला में नहाने गए दो किशोर डूबे, सर्च ऑपरेशन जारी

Ad

हल्द्वानी: बारिश के चलते गौला उफान है। रविवार को गौला में नहाने गए दो किशोर डूब गए। एक किशोर पुलिस को मिला और उसे बेस हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरा किशोर लापता है और इसे खोजने के लिए ऑपरेशन जारी है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लापता किशोर की तलाश में जुटी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक वेलेजली लॉज निवासी दो किशोर नहाने गए थे। नहाने के दौरान दोनों नदी के तेज बहाव में बह गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने किसी तरह से एक किशोर को निकाल कर बेस हॉस्पिटल ले गए जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया तो वही दूसरा युवक अभी भी लापता है जिसका सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मृतक किशोर युवराज 16 वर्ष पुत्र स्वर्गीय हरीश जोशी बताया जा रहा है। लापता किशोर का नाम गोलू है। एसपी सिटी हरबंस सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गई है। एसडीआरएफ की मदद से लापता युवक की तलाश जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top