Haridwar News

शर्मनाक: देवभूमि में दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने तीन को पकड़ा

Ad

रुड़की: दुष्कर्म का एक और शर्मसार कर देने वाला मामला रुड़की क्षेत्र से सामने आया है। यहां की दो नाबालिग बहनों का पहले अपहरण किया गया फिर मसूरी के होटल में ले जाकर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने कलियर से पीड़ित बहनों को बरामद करने के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार तीनों आरोपित सिविल अस्पताल के अस्थाई कर्मचारी रह चुके हैं। आपको बता दें कि सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र निवासी एक ग्रामीण ने 16 जनवरी को तहरीर देकर अपनी दो नाबालिग बेटियों के 15 जनवरी से लापता होने की शिकायत की थी।

जिसके बाद मंगलवार की शाम रुड़की पुलिस ने कलियर से दोनों बहनों को बदहवाश हालत में बरामद किया। बहनों ने बताया कि रामपुर कोतवाली गंगनहर निवासी वसीम, कोटा मुरादनगर थाना कलियर निवासी शाहरुख,,तथा शिवपुरम, आजाद नगर कोतवाली गंगनहर रुड़की निवासी सचिन उन्हें कार से मसूरी के एक होटल ले गए थे।

जहां पर उनके साथ दुष्कर्म किया गया। बेटियों ने बताया कि मंगलवार की शाम उन्हें कलियर में छोड़ दिया। जानकारी जुटाने के पश्चात कोतवाली पुलिस ने मंगलवार की देर शाम तीनों युवकों को गिरफ्तार कर लिया। सिविल लाइन कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप तोमर ने बताया कि आरोपितो से पूछताछ की जा रही है। कार किसी डॉक्टर की की बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top