Nainital-Haldwani News

नैनीताल: तीन दिन में दो लोग पुल से नीचे गिरे…शौच के दौरान टला एक हादसा

Ad

नैनीताल: एक अजीबोगरीब घटना में खैरना रानीखेत पुल से एक युवक नीचे गिर गया। बताया जा रहा है कि 29 वर्षीय युवक यहां लड़खड़ा कर पुल से नीचे गिर गया। बहरहाल, घायल युवक की हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। दो दिन पहले शौच करने गए एक व्यक्ति का पैर फिसलने से वह भी नीचे गिरा था।

ADVERTISEMENTS Ad

प्राप्त जानकारी के अनुसार 29 वर्षीय पूरन सिंह नेगी पुत्र भगवंत सिंह नेगी निवासी ग्राम कोट खुशाल पातली थाना रानीखेत जिला अल्मोड़ा नवनिर्मित खैरना रानीखेत पुल से लड़खड़ा कर नीचे नदी में गिर गया। इस दुर्घटना में उसे चोट भी आई है।

इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चौकी खैरना पुलिस को सूचना दी। सूचना पर उप निरीक्षक दिलीप सिंह चौकी प्रभारी खैरना के नेतृत्व में चौकी खैरना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को सकुशल रेस्क्यू कर हायर सेंटर भिजवाया गया है।

गौरतलब हो कि दो दिन पहले यानी 20 फरवरी को 30 वर्षीय बस परिचालक अफजाल अली पुत्र अकबर अली निवासी ऊधमसिंह नगर शौच के लिए नदी में जाते वक्त पैर फिसलने के कारण गिर गया था। खैरना पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर उसका रेस्क्यू किया और जान बचाई थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top