Uttar Pradesh

कोहरे के चलते रोडवेज की दो बसों की आपस में हुई टक्कर, दो दर्जन से ज्यादा यात्री हुए चोटिल

Ad

मेरठ: ठंड के मौसम में कोहरे के बढ़ने की वजह से हर रोजाना सड़क हादसों के मामले सामने आते हैं। ऐसे धुंध और कोहरे के मौसम में सुरक्षित ड्राइविंग करना बेहद जरूरी है। इससे आप न केवल सड़क हादसे कम कर सकते हैं बल्कि ऐसा करके लोगों का जीवन भी बचाया जा सकता है। तो ऐसे में आपकों इन बातों का खास ख्याल रखकर घने कोहरे में भी सुरक्षित ड्राइविंग कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं यूपी मेरठ के सरूरपुर से एक भीषण सड़क दुर्घटना की खबर प्रकाश में आई है। जहां मेरठ बड़ौत रोड पर खिवाई पुलिस चौकी के पास घने कोहरे के चलते दो रोडवेज बसों की भिड़ंत हो गई। इस दौरान दोनों बसों के आगे से परखच्चे उड़ गए और सीटें उखड़ कर एक दूसरे के ऊपर जा गिरी। हादसे में दोनों बसों के तकरीबन दो दर्जन से भी ज्यादा यात्री घायल हो गए हैं। जिसमें कई यात्रियों की स्थिति गंभीर बनी हुई है।

जानकारी के अनुसार मेरठ-बड़ौत रोड पर खिवाई पुलिस चौकी के समीप गुरुवार करीब 10 बजे रोडवेज की अनुबंधित बसों में आपस में टक्कर हो गई। जिसके बाद मौके की जानकारी किसी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां घायलों को इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार एक रोडवेज बस के चालक कपिल निवासी भदौड़ा समेत कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top