Nainital-Haldwani News

नैनीताल आने वाले सैलानी ध्यान दें, टूरिस्ट सीजन में आपके दोपहिया वाहनों को ENTRY नहीं मिलेगी

Ad

नैनीताल: पर्यटन शुरू होने से पहले ही जिला प्रशासन व पुलिस प्रशासन ने नैनीताल को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। कोरोना महामारी का प्रभाव कम होने के बाद इस बार सैलानियों की तादाद काफी बढ़ने की संभावनाएं बढ़ाई जा रही हैं। ऐसे में अब पुलिस ने सीजन के समय शहर में दोपहिया वाहनों की एंट्री हेतु खास व्यवस्था बना दी है। केवल एडवांस होटल बुकिंग करा चुके सैलानियों के वाहनों को ही नैनीताल में प्रवेश मिलेगा। अधिक जाम की स्थिति उत्पन्न ना हो, इसलिए इस वर्ष दोपहिया वाहनों को एंट्री प्वाइंट पर ही रोक दिया जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad

बुधवार को पुलिस लाइन में डीआइजी नीलेश आनंद भरणे ने होटल कारोबारियों, पर्यटन कारोबारियों, टैक्सी संचालकों के साथ बैठक की। जिसके बाद ट्रैफिक प्लान बनाया गया। जिसके अनुसार सीजन की शुरुआत में इस प्रतिबंध को लागू नहीं किया जाएगा। जब शहर की पार्किंग 80 फीसदी फुल हो जाएगी तो ये व्यवस्था लागू हो जाएगी। इसके बाद दोपहिया वाहनों को रूसी बाईपास, नारायण नगर, और पाइंस में ही रोक दिया जाएगा। फिर यहां से शटल सेवा शुरू की जाएगी। हालांकि स्थानीय लोगों की गाड़ियों को नहीं रोका जाएगा।

डीआइजी ने अधिकारियों को होटल बुकिंग करा चुके सैलानियों को शहर में प्रवेश देने के निर्देश भी दिए। बता दें कि इसके अलावा शहर के कोने कोने पर पुलिस कर्मी मौजूद रहेंगे। वॉकी टॉकी की मदद से तुरंत सूचना एक कोने से दूसरे कोने तक पहुंचाई जाएगी। साथ ही सैलानियों को किसी भी तरह की दिक्कत होती है तो इसके लिए पुलिस बूथ बनाए जाएंगे। एंट्री प्वाइंटों पर पर्यटकों को बैनर, पोस्टर के माध्यम से होटल और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दिए जाने के निर्देश भी डीआइजी ने पुलिस को दिए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top