Dehradun News

बेमिसाल उत्तराखंड,50 साल की महिलाओं ने स्टार्टअप शुरू किया, आज करोड़ों में है कमाई

Ad

देहरादून: युवाओं के स्टार्टअप को लेकर हर कोई बात करता है। वह जरूरी भी है… एक अच्छा काम कई लोगों को इस मुहिम से जोड़ सकता है। तभी तो उत्तराखंड सरकार भी स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए तमाम योजनाओं को शुरू कर रही है। इसी क्रम में देहरादून में एक स्टार्टअप काफी सुर्खियां बटोर रहा है। यह स्टार्टअप कोई युवा दोस्तों ने नहीं बल्कि उत्तराखंड की माताओं ने शुरू किया है, जिनकी उम्र 50 साल से ज्यादा है। यह स्टार्टअप ऑनलाइन से जुड़ा है और करोड़ों लोगों तक पहुंच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

4 साल पहले शुरू हुआ स्टार्टअप यहां तक पहुंच जाएगा शायद किसी ने सोचा नहीं था। दोनों ही महिलाओं ने इंटरनेट का इस्तेमाल सीखने के लिए अपने बच्चों की मदद ली। देहरादून की गुड्डी थपलियाल और निशा गुप्ता  ने 4 साल में अपने व्यापार को 2 करोड़ तक पहुंचा दिया है। हर साल करीब दो करोड़ से ज्यादा दोनों महिलाएं व्यापार करती है। दोनों एक पोर्टल के जरिए गिफ्ट सामाग्री ग्राहकों तक पहुंचाती हैं।

निशा गुप्ता का पहले एक गिफ्ट सेंटर था। इस सेंटर का संचालन वह घर से ही करती थी। दूसरी ओर गुड्डी थपलियाल को इस क्षेत्र का कोई आइडिया नहीं था। गिफ्ट सेंटर चला रही निशा को उनके बच्चों ने इंटरनेट पर काम करने के लिए प्रेरित किया और साल 2017 में दोनों ने मिलकर गीक मनकी (Geekmonkey) नाम से पोर्टल बनाया।

बाजार में पहचान बनाने के लिए दोनों महिलाओं को कुछ अलग करना था। उन्होंने अध्यन किया और अपने पोर्टल पर हेंडमेड गिफ्ट रखने का फैसला किया। क्योंकि बाजार में पहले से कई माध्यम मौजूद हैं। उन्होंने अपने ग्राहकों बेहतर सुविधाएं देने के लिए विभिन्न हस्तशिल्प कलाकारों को अपने साथ जोड़ा जो डिमांड के अनुसार ग्राहकों को सेवा देते हैं। 99 से लेकर 13000 तक के उपहार भी मौजूद हैं और ग्राहक के पास काफी ऑप्शन रहते हैं। दोनों महिलाओं के यूनीक आइडिए ने उन्हें ऐसे युवाओं के बीच में खड़ा कर दिया है जो स्टार्टअप कर रहे हैं। गीक मनकी की सालाना कमाई 2 करोड़ से ज्यादा है। हल्द्वानी लाइव की ओर से पूरी टीम को हार्दिक बधाई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top