Udham Singh Nagar News

अपील: ब्लड कैंसर से जूझ रही दो वर्षीय गीतांजलि को है आपकी जरूरत, आइए मदद के लिए आगे आएं

अपील: ब्लड कैंसर से जूझ रही दो वर्षीय गीतांजलि को है आपकी जरूरत, आइए मदद के लिए आगे आएं
Ad

रुद्रपुर: मुश्किलें कभी भी घर-परिवार की आर्थिक स्थिति देख कर नहीं आतीं। ये बस आ जाती हैं। कोई चाहता नहीं कि मुसीबतें आएं। कई बार ऐसा होता है कि हम परेशानियों को अकेले झेल जाते हैं। मगर कई बार हमें साथ की जरूरत होती। दिल में इंसानियत के भाव की जरूरत होती है। रुद्रपुर निवासी दो वर्षीय गीतांजलि को भी आपकी मदद की जरूरत है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल 46वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर में तैनात भगवान सिंह की दो साल की पुत्री गीतांजलि ब्लड कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जूझ रही है। जिसका इलाज ऋषिकेश एम्स में चल रहा है। भगवान सिंह के परिवार और नन्ही सी जान पर बड़ी विपदा आन पड़ी है। इसमें बेटी को और इस परिवार को आप सभी की आर्थिक सहायता की आवश्यकता है।

किसी की मदद के लिए आगे आना इंसान के अंदर कोमलता का भाव पैदा भी करता है और दर्शाता भी है। ऐसे में अगर आप गीतांजलि की किसी भी तरह की आर्थिक सहायता कर सकते हैं तो आगे आएं। गीतांजलि को जिंदगी देने के लिए छोटी से छोटी मदद भी बहुत काम आएगी। बेटी के पिता भगवान सिंह का आप सभी से निवेदन है कि इस विपदा भरे समय में आप उनकी मदद करें।

अकाउंट डिटेल्स

खाता संख्या – 0833000400173520

खाता धारक का नाम – भगवान सिंह पुत्र अमर सिंह

IFSC नंबर – PUNB0083300

शाखा – PNB जनता इंटर कॉलेज, रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर)

गुगल पे नंबर – 9536121698

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top