Nainital-Haldwani News

एंबुलेंस छोड़े… गाड़ी का दरवाजा खोलो,अपनी गाड़ी से सीओ नितिन लोहनी ने घायल को पहुंचाया हॉस्पिटल

Ad

Heavy Rain in Nainital: नैनीताल से हल्द्वानी आते समय भुजियाघाट के पास तेज बारिश में आए रपटे को पार करते हुए दो युवक स्कूटी समेत तेज बहाव में बह गए। घटना की सूचना मिलते ही काठगोदाम थानाध्यक्ष पंकज जोशी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। एसडीआरएफ, फायर ब्रिगेड और स्थानीय युवाओं के सहयोग से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। पहला युवक सुरक्षित बाहर निकाल कर 108 एंबुलेंस से सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा गया।

ADVERTISEMENTS Ad

दूसरे युवक की हालत गंभीर होने पर हल्द्वानी क्षेत्राधिकारी (सीओ) नितिन लोहनी ने मानवीय संवेदना दिखाते हुए उसे अपने सरकारी वाहन से अस्पताल पहुंचाया। युवकों की पहचान अरुण पुत्र राकेश लाल, निवासी रैमसे अस्पताल के पास, नैनीताल, और अभिजीत तिवारी, निवासी बड़ा बाजार, नैनीताल के रूप में हुई है। यह घटना प्रशासन, पुलिस और आम नागरिकों की सामूहिक सतर्कता और समर्पण का प्रेरक उदाहरण है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top