Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में उफनती नदी के बीच फंसे दो युवक, ग्रामीणों ने ऐसे बचाई जान

Ad

HaldwaniNews | UttarakhandRain |RiverRescue : नैनीताल जिले के हल्द्वानी के फतेहपुर क्षेत्र में भारी बारिश के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। भाखड़ा नदी पार करते समय दो युवक तेज बहाव में फंस गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बिना देर किए राहत अभियान चलाया और काफी प्रयास के बाद दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार सोमवार शाम दोनों युवक बाइक से भाखड़ा नदी पार करने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान अचानक नदी का जलस्तर बढ़ गया और तेज बहाव के कारण वे बीच धारा में फंस गए। उन्हें संकट में देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई और सुरक्षित बाहर निकाल लिया। समय पर मदद मिलने से दोनों की जान बच गई।

इस घटना के बाद एक बार फिर फतेहपुर क्षेत्र में पुल निर्माण का मुद्दा चर्चा में आ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बरसात के मौसम में भाखड़ा नदी का जलस्तर हर साल बढ़ जाता है…लेकिन आज तक यहां स्थायी पुल का निर्माण नहीं हो सका। मजबूरी में ग्रामीणों को स्कूल, बाजार, खेती और रोजमर्रा के काम के लिए इसी खतरनाक रास्ते से गुजरना पड़ता है।

स्थानीय निवासी नीरज ने कहा कि हर साल बारिश के दौरान ऐसी घटनाएं होती हैं। कई बार प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पुल बनाने की मांग की गई….लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं निकला है।

इधर लगातार हो रही बारिश को देखते हुए प्रशासन ने लोगों से नदी-नालों को पार न करने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। मौसम विभाग ने भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। ऐसे में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top