Udham Singh Nagar News

कुमाऊं कॉलोनी में चौकाने वाला मामला, बेटे ने दोस्तों के साथ मिलकर काटा पिता का प्राइवेट पार्ट

Ad

 Kashipur News: काशीपुर में एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। एक बेटे ने अपने पिता का प्राइवेट पार्ट काट डाला। आरोपित बेटा फौज में है। उसने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया। पीडित के बेटे ने  दोस्तों के साथ मिलकर हाथों की अंगुलियां और प्राइवेट पार्ट काट दिया। पुलिस ने पुत्र और उसके दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला काशीपुर के कचनागाजी कुमाऊं कालोनी का है। जानकारी के मुताबिक किशन बहादुर पुत्र स्व. दिलबहादुर ने पुलिस को तहरीर दी है कि बीते 26 दिसंबर की शाम को उसके पुत्र अर्पित थापा व उसके दोस्तों ने उसपर लकड़ी काटने वाली पाटल से हमला कर दिया। उसके बाद उन्होंने उसके बाएं हाथ की अंगुलियां और प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया। इस वारदात को 4 लोगों ने अंजाम दिया।

आरोपितों ने पीडित का मुंह को हाथ से दबा रखा था और पैर पकड़कर रखे। जिससे कि वह चिल्ला न सके। पीडित का भाई उसे अस्पताल ले गये। इसके अलावा पीडित को मारने की धमकी भी दी गई है। काशीपुर पुलिस अधीक्षक अभय सिंह ने बताया कि चिकित्सकों के बयान दर्ज किए जाने के बाद तथा अन्य जांच पूरी करने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top