Udham Singh Nagar News

यूपी बॉर्डर पर ऊधमसिंह नगर पुलिस को कार में मिला 7 लाख से ज्यादा का कैश रुपया

Ad

हल्द्वानी: आचार संहिता लगने के बाद पुलिस सतर्क है ताकि अराजक तत्व चुनाव में बाहरी गतिविधियों से दखल ना दें। ऐसे में सभी जिलों के बॉर्डर पर पुलिस तैनात है और चेकिंग की जा रही है। इसी के तहत ऊधम सिंह नगर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने एक कार से 7 लाख 30000 की नकदी बरामद की है। नगदी लेकर किच्छा निवासी राकेश चौबे पीलीभीत से आ रहा था। पुलिस ने जब चेकिंग के दौरान युवक को रोका तो उसके पास नकदी को लेकर कोई दस्तावेज नहीं थे। पुलिस ने नगदी जप्त कर आरोपों रिपोर्ट भेज दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

 सीओ ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि यूपी बॉर्डर सरकड़ा चौकी पर मध्य रात्रि में चैकिंग चल रही थी। कार यूके 07डीसी 3006 को सीमा में प्रवेश करते वक्त रोका। कार सवार राकेश कुमार चौबे पुत्र अनिल कुमार चौबे निवासी 31 बसंत गार्डन के पास 7.30 लाख नगद रुपया मिला। पैसों के बारे में पूछने पर वह कोई जवाब नहीं दे पाया। सभी नोट पांच सौ के हैं। इसके बाद पुलिस ने रुपयों को कब्जे में लेकर सीज कर दिये हैं। सील राशि उपकोषागार सितारगंज में जमा कर दी गयी है। सीओ ने बताया कि रिपेार्ट निर्वाचन अधिकारी एसडीएम को भेजी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top