Featured

रुद्रपुर के मनोज सरकार ने ऑस्ट्रेलिया में झटके दो पदक, अब चीन के लिए होंगे रवाना

Ad

Manoj Sarkar para bandminton player:- उत्तराखंड के हुनर से यूं तो हम सभी परिचित हैं, पर कई बार इस देवभूमि से ऐसे युवा उभर कर आते हैं जो अपने हुनर से हम सब को चौंका देते हैं। रुद्रपुर के मनोज सरकार भी एक ऐसे ही युवा है।
ऑस्ट्रेलिया में दो से छः अक्टूबर तक चले पेरिस पैरालंपिक खेलों में मनोज सरकार ने पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट में दो पदक अपने नाम कर विश्व भर में अपना लोहा मनवाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

ऑस्ट्रेलिया पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल टूर्नामेंट के युगल वर्ग के फाइनल मुकाबले में मनोज सरकार और दीप रंजन की जोड़ी ने नेहल गुप्ता और नवीन शिवकुमार को 21–13, 21–7 के स्कोर से हराकर स्वर्ण पदक जीता। वहीं दूसरी तरफ एकल वर्ग की एसएल –3 श्रेणी का फाइनल मुकाबला खेलते हुए मनोज ने रजत पदक भी अपने नाम कर लिया।

1 साल की उम्र में गलत चिकित्सा उपचार के कारण पीआर लोअर लिंब की बीमारी से पीड़ित, मनोज सरकार भारत के पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी हैं। 50 से भी ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पदक अपने नाम करने वाले वह उत्तराखंड के एकमात्र अर्जुन अवार्डी और पैरालंपियन कांस्य पदक विजेता हैं। मनोज ने अंतरराष्ट्रीय सर्किट में कई पुरस्कार जीते हैं, जिनमें थाईलैंड पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2017 में पुरुष एकल में रजत, युगांडा पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2017 में स्वर्ण, आयरिश पैरा बैडमिंटन इंटरनेशनल 2016 में रजत पदक, बीडब्ल्यूएफ बैडमिंटन विश्व चैंपियनशिप 2015 में पुरुष युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक और टोक्यो पैरालंपिक में कांस्य पदक मुख्य है।

ऑस्ट्रेलिया के पैरालंपिक के दौरान उत्तराखंड से मनोज के साथ चयनित अन्य दो खिलाड़ी अब चीन के एशियन गेम्स में शिरकत करेंगे। लखनऊ में एशियन गेम्स का प्रशिक्षण लेकर जल्द ही तीनों खिलाड़ी चीन के लिए रवाना हो जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top