Jobs

उत्तराखंड में सिविल जज के पदों पर निकली भर्ती, 20 जनवरी है आवेदन की लास्ट डेट

उत्तराखंड में सिविल जज के पदों पर निकली भर्ती, 20 जनवरी है आवेदन की लास्ट डेट
Ad

देहरादून: प्रदेश में अब हर आए दिन नौकरी हेतु भर्तियां निकल रही हैं। हाल ही में सरकारी नौकरियों के मौके कई बार युवाओं को दिए गए हैं। अब इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए सिविल जज के पदों पर भी भर्ती निकली है। बता दें कि आवेदन ऑनलाइन किया जाना है। आवेदन प्रक्रिया 31 दिसंबर 2021 से ही शुरू हो चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा हाल ही में सिविल जज के 13 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके लिए आवेदन करने हेतु 31 दिसंबर 2021 से 20 जनवरी 2022 के बीच का अंतराल निर्धारित किया गया है। इसके बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

आवेदन का लिंक UKPSC की ऑफिशियल वेबसाइट ukpsc.gov.in पर दिया गया है। इस लिंक पर जाकर आप फॉर्म को भर सकते हैं। इसके लिए अभ्यर्थियों को बस Recent Update में सिविल जज (Civil Judge) भर्ती के लिए आवेदन के लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर भर्ती आवेदन खोलकर इसे भरना होगा।

बता दें कि इन पदों पर केवल वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जिनके पास लॉ की डिग्री होगी। नोटिफिकेशन के अनुसार उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कानून में ग्रेजुएट की डिग्री होनी चाहिए। उसके अलावा कंप्यूटर का ज्ञान होना भी अनिवार्य है। आयु सीमा 22 वर्ष से 36 वर्ष तय की गई है। फिलहाल परीक्षा की तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top