Jobs

उत्तराखंड के युवा साथियों के लिए खुशखबरी, 1300 पदों पर जल्द होगी भर्ती

Ad

देहरादून: नौकरी के मौके तलाश रहे युवाओं के लिए हम अच्छी खबर लेकर आए हैं। उत्तराखंड के उन युवाओं के लिए खुशखबरी है जो लंबे वक्त से सरकारी नौकरी के लिए मेहनत कर रहे हैं। खबर ये है कि उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह ग के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए तैयारी अभी से शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि मौजूदा वक्त में नौकरियों की भारी कमी है। जिस वजह से हरेक भर्ती युवाओं के लिए अहम हो जाती है। माना जा रहा है कि जुलाई में समूह ग के विभिन्न पदों पर भर्ती निकाली जाएगी। जानकारी के अनुसार अधीनस्थ सेवा चयन आयोग को कनिष्क सहायक और व्यक्ति सहायक के 1300 समूह ग के विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु अधियाचन मिल चुका है।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा तैयारी शुरू कर दी गई है। हो ना हो, आयोग विभिन्न विभागों के खाली पड़े समूह ग के 1300 पदों पर जुलाई के महीने में भर्ती की विज्ञप्ति जारी करेगा। आयोग के सचिव संतोष बडोनी ने जानकारी दी और बताया कि एक समान अहर्ता वाले विभिन्न पदों के लिए एक विज्ञप्ति जारी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top