Uttarakhand News

UKSSSC मामले में एक और गिरफ्तारी,कनिष्ठ सहायक पकड़ा गया

Ad

देहरादून: यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामला में STF ने 32वी गिरफ्तारी कर ली है। पेपर लीक मामले में राजकीय पॉलिटेक्निक से कनिष्ठ सहायक को गिरफ्तार किया गया है। यूकेएसएसएससी प्रश्न पत्र लीक मामले में एसटीएफ उत्तराखंड ने राजबीर निवासी लक्सर हरिद्वार को गिरफ्तार किया। आरोपी ने हरिद्वार ग्रामीण क्षेत्र के कुछ परीक्षार्थियों को साथ धामपुर में नकल के सेंटर में ले गया और प्रश्न हल कराया। गवाहों के बयान एवं टेक्निकल साक्ष्य के आधार पर अभियुक्त को अरेस्ट किया गया। अभियुक्त राजबीर वर्तमान में कनिष्ठ सहायक राजकीय पॉलीटेक्निक हिंदोलखाल टिहरी गढ़वाल में नियुक्त है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top