Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड न्यूज़:UKSSSC ने परीक्षाओं को लेकर दिया अपडेट

Ad

हल्द्वानी: जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय में मण्डल स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक लेते हुए अध्यक्ष अधीनस्थ सेवा चयन आयोग जीएस मर्ताेलिया ने कहा कि परीक्षा को नकल विहीन एवं निष्पक्ष करने के लिए उपजिलाधिकारी, पुलिस, राजस्व के विभागों परीक्षा में सम्मलित अधिकारियों को समय-समय पर समीक्षा एवं कार्मिको की काम के प्रति कार्यक्षमता एवं दक्षता की समीक्षा की गई है। प्रशासन के सहयोग से आयोग परीक्षा को निष्पक्ष एवं सुचितापूर्ण कराने के लिए कृतसंकल्प है।

ADVERTISEMENTS Ad


अध्यक्ष मर्ताेलिया ने बताया कि 21 मई को सचिवालय रक्षक की परीक्षा चार जनपदों के 62 परीक्षा केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी। उन्होेनें बताया कि आज बुधवार को मुख्य आरक्षी पुलिस दूरसंचार की लिखित परीक्षा का परीणाम घोषित कर दिया है।

गुरूवार 11 मई को आयोग द्वारा मत्स्य निरीक्षक के 28 पदों के सापेक्ष 28 चयनित अभ्यर्थियों की चयन संस्तुति नियोक्ता विभाग को प्रेषित कर दी जायेगी। उन्होंने बताया कि जनपद अल्मोडा से 2315 एवं नैनीताल से 5628 कुल 7943 अभ्यर्थियों ने अपना पंजीकरण कराया है। उन्होंने कहा कि सभावित परीक्षा केन्द्र क्वीन्स पब्लिक स्कूल एवं खालसा इन्टर कालेज में आयोजित होने वाली परीक्षा के तहत निरीक्षण भी किया। उन्होेंने अधिकारियोें से कहा कि कोचिंग सेंटरों के साथ ही , बॉर्डर व होटल-ढाबों पर नियमित चौकिंग की जाए ताकि परीक्षा को निर्बाध सफल बनाया जा सके।
उन्होंने बताया कि आयोग के सभी अनुभाग पूरी दक्षता एवं पादर्शिता से कार्य कर रहे हैं।

आयोग अपने कर्तत्यों के अनुरूप समूह ग की सभी परीक्षायें करवाने में सक्षम है। उन्होंने बताया कि आयोग द्वारा पिछले डेढ माह में कनिष्ठ सहायक, कर्मशाला अनुदेशक,मत्स्य निरीक्षक की लिखित प्रतियोगी परीक्षाओं का परिणाम जारी कर अभिलेख सत्यापन की कार्यवाही पूर्ण कर कुल 1213 पदों के लिए परीक्षा परिणाम जारी किये गये हैं।

आगामी दो माह में तीन परीक्षाओं का आयोजन किया जायेगा। बैठक में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल,अपर जिलाधिकारी शिव चरण द्विवेदी, एसपी सिटी जगदीश चन्द्र, राजेश भटट, मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत,हेमन्त भटट अल्मोडा, मुख्य कोषाधिकारी अल्मोडा सुरेश चन्द्र तिवारी,सीओ अल्मोडा विमल प्रसाद के साथ ही सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top