Haridwar News

उत्तराखंड में पहली बार एक पत्रकार बन गया विधायक, अब TV की तरह विधानसभा में करेंगे सवाल

Ad

देहरादून: हरिद्वार जनपद की खानपुर विधानसभा सीट पर निर्दलीय प्रत्याशी पत्रकार उमेश कुमार ने जीत दर्ज की है। उत्तराखंड में पहली बार कोई पत्रकार विधायक बना है। निर्दलीय प्रत्याशी उमेश कुमार ने बीजेपी के विधायक कुंवर प्रणव की पत्नी देवयानी को हराया है। इन चुनावों में दिव्यानी तीसरे नंबर पर रही है। दूसरे नंबर पर बसपा के प्रत्याशी रविंद्र पनियाला रहे। खानपुर विधानसभा में उमेश कुमार ने 6900 वोटों से जीत दर्ज की।

ADVERTISEMENTS Ad

उमेश कुमार साल 2016 में चर्चाओं में आए थे। उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत का स्टिंग ऑपरेशन किया था और इसके बाद उत्तराखंड में भौचाल आ गया था। इन चुनावों में विधायकों की खरीद-फरोख्त की बात सामने आई थी। यह मामला सुप्रीम कोर्ट में भी पहुंचा था और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगा। उमेश कुमार आज भी डिजिटल और टेलीविजन मीडिया से जुड़े हैं। उन्होंने जीत के बाद कहा कि वह जनसेवक के रूप में खानपुर आए हैं और इसी दिशा में काम करेंगे। खानपुर की जनता ने विकास की सोच रखने वाले प्रत्याशी को चुना और मैं धन्यवाद करता हूं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top