Champawat News

बधाई तो बनती है…चंपावत के उमेश सोराड़ी ने वन दरोगा की परीक्षा में हासिल की दूसरी रैंक

बधाई तो बनती है...चंपावत के उमेश सोराड़ी ने वन दरोगा की परीक्षा में हासिल किया दूसरा स्थान
Ad

चंपावत: प्रतिभा को भी किसी मंजिल तक पहंचने के लिए कड़ी तपस्या से गुजरना पड़ता है। मेहनत ही वह अंतर होती है जो कामयाब और प्रतिभाशाली व्यक्ति में अंतर बताती है। पहाड़ के युवा लगातार अपनी प्रतिभा से कामयाबी के शिखर पर पहुंच रहे हैं। इस बार पाटी क्षेत्र के उमेश सोराड़ी ने वन दरोगा लिखित परीक्षा में दूसरी रैंक लाकर कमाल कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल कुछ समय पहले उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा वन दरोगा लिखित परीक्षा का आयोजन किया गया था। जिसका परिणाम भी अब घोषित हो गया है। इसमें चंपावत के पाटी क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। दरअसल पाटी निवासी उमेश चंद्र सोराड़ी ने उक्त परीक्षा में उत्तराखंड में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

इस उपलब्धि के मायने क्या हैं ये हर सरकारी नौकरी की आस लिए बैठा युवा बता सकता है। सरकारी नौकरी के लिए लिखित परीक्षा ही पास करना अपने आप में बड़ी बात होती है। यहां तो उमेश सोराड़ी ने दूसरा स्थान ही हासिल कर लिया है। इस कामयाबी से उनके गृह क्षेत्र और जनपद के युवाओं में खुशी की लहर है।

बता दें कि ग्रामसभा गूम पाटी में जन्मे उमेश सोराड़ी के पिता उर्बादत्त सोराड़ी कृषि कार्य करते हैं जबकि उनकी माता गृहणी हैं। गृह क्षेत्र से प्रारंभिक शिक्षा पूरी करने के बाद उमेश ने हाई स्कूल इण्टर कालेज पाटी, इंटर की पढ़ाई पंजाब से पूरी की। इसके बाद उन्होंने बीएससी, एमएससी पिथौरागढ़ डिग्री कॉलेज से प्राप्त की।

उमेश सोराड़ी मौजूदा वक्त में मैथ्स एकेडमी लोहाघाट कोचिंग सेंटर लोहाघाट में एक शिक्षक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। इसी के साथ वह युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। गौरतलब है कि अब उमेश सोराड़ी के वन दरोगा परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल करने के बाद कई युवाओं को प्रेरणा मिलेगी। जिससे और भी बच्चे अपने गांवों से सपने साकार करने के लिए मेहनत करेंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top