Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में नगर निगम के सामने मिला लावारिस बैग, मचा हड़कंप

Ad

Haldwani news: हल्द्वानी शहर में तब हड़कंप मच गया जब नगर निगम कार्यालय के बाहर एक लावारिस बैग मिला। जानकारी मिलने के बाद कोतवाली थाना क्षेत्र की पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गई। हालांकि बैग को चेक करने पर उसके अंदर कपड़े आदि मिले तब जाकर पुलिस ने राहत की सांस ली। ( Unclaimed bag found outside Municipal corporation )

ADVERTISEMENTS Ad

बैग देखकर मचा हड़कंप

बता दें कि मंगलवार सुबह करीब 10 बजे नगर निगम कार्यालय के बाहर एक लावारिस बैग लोगों ने देखा तो इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे बम निरोधक दस्ते ने जब बैग को खोलकर चेक किया तो उसमें कपड़े भरे मिले। खतरा न होने की पुष्टि होने के बाद ट्रॉली बैग को कोतवाली पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। सीओ हल्द्वानी नितिन लोहनी ने बताया की सीसीटीवी कैमरा की फुटेज खंगाली जा रही है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से बैग रखने वाले को चिन्हित किया जा रहा है। ( Unclaimed bag found outside Municipal corporation Office in haldwani )

15 अगस्त के चलते डीजीपी के निर्देश पर पूरे राज्य में सुरक्षा के लिहाज से हाई अलर्ट जारी है। इस वजह से सार्वजनिक स्थान, रोडवेज बस अड्डे, रेलवे स्टेशन और अन्य सभी स्थानों पर डॉग और बम निरोधक दस्ता लगातार छानबीन और निरीक्षण किया जा रहा है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top