Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी अंडर-13 टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची एकलव्य क्रिकेट एकेडमी, रविवार को होगा सुपरहिट मुकाबला

Ad

हल्द्वानी: कीर्ति चक्र सम्मानित शहीद पूर्व सैनिक हरक सिंह की स्मृति में आयोजित प्रथम अंडर -13 क्रिकेट प्रतियोगिता में पहला सेमीफाइनल मैच रुद्रपुर स्टेडियम और एकलव्य क्रिकेट अकादमी के मध्य खेला गया। रुद्रपुर स्टेडियम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। रुद्रपुर स्टेडियम ने पहले खेलते हुए 38.3 ओवरों में मात्र 79 रन बनाए , जिसमे गोविंद ने 25 रन बनाए , एकलव्य की तरफ से कुणाल और विवेक ने 2,2 विकेट प्राप्त किए।

ADVERTISEMENTS Ad

निर्धारित लक्ष्य का पीछा करते हुए एकलव्य ने निर्धारित लक्ष्य 13.5 ओवर में बिना कोई विकेट खोए लक्ष्य प्राप्त कर लिया,जिसमे विवेक ने नाबाद 50 रन बनाए।

मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी एकलव्य एकेडमी के विवेक रहे एवम उपविजेता टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी गोविन्द रहे। मैच का शुभारंभ पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला दत्त भट्ट जी के द्वारा किया गया।

मैच के निर्णायक दीपक कोश्यारी, यशराज बसेरा, स्कोरर गौरव दानी, मुकेश रहे, मैच के दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, दान सिंह कन्याल,दान सिंह भण्डारी, महेंद्र बिष्ट, धीरेंद्र डालाकोटी, विनय जोशी, हेमंत जोशी, , गणेश रावत, हरीश नेगी , मनोज मेहरा, डॉ. मुकुल पंत,महेंद्र बिष्ट, पूरन सिंह कन्याल, हरीश रजवार, सुधाकर जोशी , पूर्व डिप्टी डायरेक्टर स्पोर्ट्स विनोद वर्मा, त्रिलोक जीना जी,विजय कुकशाल, सुधाकर जोशी,गणेश,गौरव, गोपाल जोशी, शरद रावल, विनोद जोशी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top