Nainital-Haldwani News

जारी है रेनबो रन चेंज़ टी-20 ट्रॉफी का रोमांच, गुरु तेग बहादुर स्कूल की शानदार जीत

Ad

हल्द्वानी:बरेली रोड स्थित रेनबो एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल हल्द्वानी द्वारा प्रायोजक ‘रेनबो रन-चेज़ ट्रॉफी’ अंडर-14 टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा दिन भी रोमांच से भरा रहा । दूसरे दिन गुरु तेग बहादुर स्कूल और एकलव्य एकेडमी के बीच मैच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करन उतरी एकलव्य एकेडमी की टीम ने  निर्धारित 20 ओवरों में 134 रन बनाए।

ADVERTISEMENTS Ad

लक्ष्य का पीछा करने उतरे गुरु तेग बहादुर स्कूल के बल्लेबाज़ों ने शानदार बल्लेबाजी की और मुकाबले को 17 ओवर में ही अपने नाम कर लिया। गुरु तेग की ओर से बल्लेबाजी में सबसे ज्यादा दिव्यांशु ने 29 रन बनाए।

रेनबो-रन चेज़ के प्रायोजक रेनबो एकेडमी के प्रबंध निदेशक आर के शर्मा ने जानकारी दी कि  7 दिसम्बर को पहला लीग मैच तन्मय एकेडमी और एसआरएस एकेडमी के बीच खेला जाएगी। वहीं दूसरे मुकाबले में दून पब्लिक स्कूल और एस पी बी एकेडमी आमने सामने होंगी।  रेनबो ऐकेडेमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के प्रबंध निदेशकआर के शर्मा और चेयरपर्सन रुचि शर्मा ने सभी अतिथियों एवं उपस्थित दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top