Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में होंगे अंडर-25 क्रिकेट ट्रायल, तारीख की घोषणा हुई, पढ़ें

नैनीताल जिला अंडर-16 ट्रायल्स की तारीख बदली, खिलाड़ियों के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी
Ad

हल्द्वानी: क्रिकेट एशोसिएशन ऑफ उत्तराखंड(सीएयू) के दिशा निर्देश पर जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन द्वारा अंडर-25 का ट्रॉयल 17 सितंबर को सुबह 8 बजे से जी एन जी एरिना(गट्स एंड ग्लोरी) मैदान कमलुवागांजा में होगा। ट्रॉयल में अंडर- 25 ग्रुप के खिलाड़ी भाग ले सकते है।जिला नैनीताल क्रिकेट एशोसिएशन के कोषाध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड द्वारा कोरोना काल को देखते हुए अंडर-23 को इस बार अंडर-25 ग्रुप तक के खिलाडी भाग लेने की अनुमति दी है। ट्रॉयल में 1 सितंबर 1996 के बाद जन्मे खिलाड़ी भाग ले सकते है। ट्रॉयल में भाग लेने वाले खिलाड़ी 17 को सुबह 8 बजे आकर ऑफ लाइन फार्म भरकर ट्रॉयल में शामिल हो सकते है। पपनै ने बताया की जिले के जो खिलाड़ियों द्वारा अंडर-23 टीम में चयनित है ,उनको फोन के माध्यम से आगे की जानकारी दी जायेग।,ये खिलाड़ी अंडर -25 ग्रुप के चयनित खिलाड़ियों के साथ मैच खेलकर अपने प्रदर्शन के आधार पर जिले की टीम में अपना स्थान सुरक्षित करेंगे। अभ्यास मैच 18 और 19 सितंबर को हल्द्वानी में ही खेले जायेंगे। बता दें कि इस साल बीसीसीआई ने सभी वर्गों के टूर्नामेंट कराने का फैसला किया है। तैयारियां शुरू हो गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top