Rudraprayag News

हाईवे पर पैदल चल रहे तीन लोगों को वाहन ने रौंदा, दो की मौत

File Photo
Ad

रुद्रप्रयाग: जनपद से दुखद खबर सामने आई है। एक और सड़क हादसे में दो लोगों की जान चली गई है। फिलहाल एक व्यक्ति को गंभीर हालत में इलाज के लिए हायर सेंटर भेजा गया है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पर यह हादसा हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार बीती रात करीब दस बजे तीन व्यक्ति सड़क पर पैदल चल रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में दो व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि एक को गंभीर रूप से चोटें आई हैं। पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने मामले की जानकारी दी है।

उन्होंने बताया कि जखोली ब्लाक के मुसांढुग निवासी 43 वर्षीय हरवीर सिंह पुत्र पुर्ण सिंह, 40 वर्षीय मदन सिंह पुत्र मोहन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही इसी गांव के 34 वर्षीय धर्मेद्र सिंह पुत्र दर्शन सिंह घायल हो गए। जिन्हें हायर सेंटर इलाज के लिए रेफर किया गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दायर किया है। तीनों लोग केदारनाथ यात्रा में घोड़ा खच्चर चलाते थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top