Uttarakhand News

शादी के बंधन में बंधे उन्मुक्त चंद, जानिए कौन है उनकी दुल्हन जो कुमाऊंनी पिछौड़े में आईं नजर

Ad

हल्द्वानी: भारत को साल 2012 में अंडर-19 विश्वकप जीताने वाले उन्मुक्त चंद शादी के बंधन में बंध गए हैं। रविवार को उनकी शादी सिमरन खोसला से हुई है जो पेशे से फिटनेस एंड न्यूट्रीशन कोच हैं। सिमरन खोसला (Simran Khosla) का जन्म 9 सितंबर 1993 को हुआ है। वो अपने पति उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand) से महज 5 महीने और 14 दिन छोटी हैं। उन्मुक्त की शादी में रिश्तेदार और करीबी दोस्त मौजूद रहे। शादी की कुछ तस्वीरे सोशल मीडिया पर आई हैं और सिमरन कुमाऊंनी पिछौड़े में नजर आ रही हैं। उन्मुक्त मूल रूप से उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के रहने वाले हैं। वह उत्तराखंड क्रिकेट टीम की कप्तानी भी कर चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि उन्मुक्त से इस साल भारतीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया और अमेरिका चले गए। उनका मन अब विश्वभर में चल रही क्रिकेट लीग में खेलकर पहचान बनाना है। अमेरिका की माइनर क्रिकेट लीग में उनकी टीम चैंपियन बनी थी। उन्मुक्त का प्रदर्शन शानदार रहा और इसके बाद उन्हें ऑस्ट्रेलिया की बीग बैश में खेलने का भी कॉल आ गया है। वह बिग बैश लीग (बीबीबीएल) की फ्रेंचाइजी टीम मेलबर्न रेनेगेड्स में शामिल होंगे। इससे पहले उन्मुक्त आईपीएल में दिल्ली, मुंबई और राजस्थान के लिए खेले थे। हालांकि वह अभी भी आईपीएल खेल सकते हैं लेकिन उन्हें विदेशी खिलाड़ी के रूप में गिना जाएगा। हम उम्मीद करते हैं कि सिमरन के साथ शादी करने के बाद उन्मुक्त का लेडी लक काम करें और उनके करियर को एक नई उड़ान मिले।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top