Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी बीच बाजार में UP की रोडवेज बस के ब्रेक फेल, दो कारों को मारी टक्कर

Ad

हल्द्वानी: नगर में आज दोपहर के समय उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक रोडवेज बस के ब्रेक फेल हो गए हैं। बता दें कि बीते दिन देहरादून से एक मामला सामने आया था। जिसमें रोडवेज बस में आग लग गई थी। अब हल्द्वानी मंगलपड़ाव क्षेत्र में उत्तर प्रदेश रोडवेज की बस के ब्रेक अचानक से फेल होने से हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई। इस घटना से बाजार में व्यापारियों व राहगीरों में दहशत फैल गई।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार गुरुवार दोपहर को हल्द्वानी मंगलपड़ाव क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की एक बस के ब्रेक अचानक से फेल हो गए। फिर हुआ ये कि ब्रेक फेल होने से बस ने दो कारों को टक्कर मार दी। वो तो भगवान का लाख लाख शुक्र है कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हालांकि कार क्षतिग्रस्त जरूर हो गईं। ये बस मुरादाबाद डिपो की थी। जब ये घटना हुई तो आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया।

इसी की वजह से पहले से ही व्यस्त रहने वाली नैनीताल रोड पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। पुलिस को सूचित किया तो पुलिस की टीम फटाफट मौके पर आ गई। जिसके बाद पुलिस ने जैसे तैसे करके बस को साइड लगवाया। तब जाकर रूट डायवर्ट किया गया। बता दें कि करीब आधे घंटे बाद रूट को सुचारू कराया गया। गौरतलब है कि होली त्यौहार के मद्देनजर बाजारों में भारी भीड़ थी। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि एक बड़ा हादसा होते होते टल गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top