Uttarakhand News

राहत भरी खबर उत्तराखंड, UPCL ने फरवरी से लागू किया घरेलू बिजली बिल का नया फॉर्मूला!

Ad

देहरादून: घरेलू बिजली के उपभोक्ताओं के लिए राहत होने वाली है। ऐसा इसलिए क्योंकि घरेलू बिजली के बिल प्रतिदिन के आधार पर आएंगे। जी हां, अब मासिक बिलिंग 25 से 35 दिन और द्विमासिक बिलिंग 55 से 65 दिन में होगी। फरवरी से ही घरेलू बिलिंग के नए फार्मूले को लागू करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि इस नए फार्मूले से कई उपभोक्ताओं के एनर्जी और फिक्स चार्ज में 8 फ़ीसदी तक की कमी आएगी। जिसके साथ उपभोक्ताओं को बिलिंग में अनियमितता से छुटकारा मिलेगा। बता दें कि कई बार ऐसे मामले सामने आए थे, जहां 44 दिन में 325 यूनिट खपत करने वाले उपभोक्ताओं को और 46 दिन में 351 यूनिट खपत करने वाले उपभोक्ताओं को ₹160 तक अधिक शुल्क देना पड़ रहा था।

इतना ही नहीं बल्कि 16 से 45 दिन में बिलिंग होने पर पूरे महीने और 46 दिन में बिलिंग होने पर 2 महीने का पूरा फिक्स चार्ज देना पड़ता था जिसकी वजह से उपभोक्ताओं को पूरे साल में 12 महीने से अधिक का फिक्स चार्ज भी देना पड़ रहा था। इस बारे में पिछले 4 सालों से विभिन्न पोर्टल पर शिकायत की जा रही थी। जिस पर विद्युत नियामक आयोग के आदेश के बाद यूपीसीएल ने नया फार्मूला लागू किया है।

यूपीसीएल के मुख्य अभियंता (वाणिज्य) जीएस कुंवर ने अब फरवरी से प्रतिदिन के आधार पर बिलिंग करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। जीएस कुंवर ने बताया कि नए आदेश में द्विमासिक बिलिंग 55 से 65 दिन और मासिक बिलिंग 25 से 35 दिन के अंदर किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। जिससे उपभोक्ता उच्च उपभोग वाले स्लैब में ना जा सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top