Uttarakhand News

उत्तराखंड:अब तक नहीं भरा बिजली का बिल तो कोई बात नहीं,इस साल नहीं पड़ेगा सरचार्ज

Ad

देहरादून: ऊर्जा निगम लोगों को राहत देने के लिए योजना शुरू कर रहा है। इस साल के अंत तक विभाग बिल भुगतान में लोगों को राहत देगा। कोई भी व्यक्ति किन्ही भी कारणों से बिल नहीं जमा कर पाया है तो उनसे सरचार्ज नहीं लिया जाएगा। वहीं बिल वसूली के लिए प्रतिनिधियों के संयोग से कैंप लगाए जाएंगे और बिल का भुगतान लिया जाएगा। यह उन लोगों के राहत की बात है जो काम की वजह से दूसरे शहरों में रहते हैं और फिर भुगतान के वक्त उन्हें अधिक रुपए देने पड़ते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार को प्रबंधक निदेशक दीपक रावत द्वारा इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। विभाग ने 31 दिसंबर तक 100 प्रतिशत सरचार्ज माफ़ी की योजना शुरू की गई है। उन्होंने बताया कि किस तरीके से यूपीसीएल के राजस्व में वृद्धि होगी और कैसे 7 से 8 लाख उपभोक्ताओ को इस से लाभ हो सकता है । अधीक्षण अभियंता अपने मंडल व अधिशासी अभियंता अपने खंड कार्यालय में अलग अलग जगहों पर कैंप लगाकर जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर बिजली के बकाया राशि वसूल करेंगे।

एमडी दीपक रावत का कहना है जो उपभोक्ता अपने बिजली के बिल की धनराशि से खुश नहीं हैं, वह खंड विभाग में आवेदन कर सकते है । इन शिकायतों का निवारण एक हफ्ते के भीतर किया जाएगा । एमडी की ओर से योजना के प्रचार प्रसार करने के आदेश दिए गए है। ताकी अधिक से अधिक लाभ लोगो तक पहुंच सके ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top