Uttarakhand News

दस साल पुराने आधार कार्ड को लेकर आया अपेडट, निशुल्क हो जाएगा आपका काम

उत्तराखंड: घर-घर जाकर डाकिए बनाएंगे पांच साल तक के बच्चों के आधार कार्ड
Ad

हल्द्वानी: दस साल पुराने आधार कार्ड के लिए एक अपडेट हैं। अगर आपके आधार कार्ड को भी 10 साल हो गए हैं तो आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ से संबंधित दस्तावेज दोबारा अपलोड करा लें। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) की ओर से आधार के सहायक दस्तावेज को अपडेट कराने का अभियान शुरू कर दिया गया है, आधार कार्ड धारक 14 जून तक अपने दस्तावेज निशुल्क अपडेट करा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यूआईडीएआई केंद्र जीएमएस रोड के केंद्र प्रभारी रतन सिंह कंडारी ने कहा कि आधार विनियम 2016 के अनुसार आधार धारक को हर दस साल पूरे होने पर अपने आधार के सहायक दस्तावेजों जैसे पहचान प्रमाण पत्र, पते का प्रमाण पत्र को अपडेट कराना अनिवार्य होता है। आधार कार्ड में अपडेट कराने के लिए आधार सेवा केंद्र, बैंक जाकर अपना आईडी प्रूफ और एड्रेस प्रूफ अपडेट करा सकते हैं।

आईप्रूव के तौर पर पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, सरकारी सेवा का आईडी कार्ड, पेंशनर फोटो आईडी कार्ड, सीजीएचएस, ईसीएचएस, ईएसआईसी मेडिक्लेम कार्ड, दिव्यांगता आईडी कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन आधार, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, एससी-एसटी-ओबीसी प्रमाणपत्र, बोर्ड या यूनिवर्सिटी से जारी मार्कशीट/प्रमाणपत्र, ट्रांसजेंडर आईडेंटिटी कार्ड आदि।

पते के प्रमाण हेतु पासपोर्ट, राशन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड, दिव्यांगता आईडी कार्ड, मूल निवास प्रमाण पत्र, जन आधार, मनरेगा जॉब कार्ड, श्रम कार्ड, एससी-एसटी-ओबीसी प्रमाणपत्र, ट्रांसजेंडर आईडेंटिटी कार्ड, विधायक, सांसद या पार्षद, गजटेड ऑफिसर ग्रुप-ए, ग्रुप-बी, नाको, हेल्थ ऑफिसर, शिक्षण संस्थान के सर्वोच्च अधिकारी, ग्राम प्रधान, मुखिया आदि के हस्ताक्षर व मुहर के अलावा बिजली का बिल, पानी का बिल, टेलीफोन बिल, जमीन की रजिस्ट्री, गैस कनेक्शन बिल, जीवन बीमा पॉलिसी, स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी आदि।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top