Jobs

उत्तराखंड में 13 हजार से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब और कहां

Ad

देहरादून: उत्तराखंड में रोजगार को लेकर अच्छी खबर है। राज्य के कई विभागों में भर्ती होगी। विधानसभा सत्र में विपक्ष द्वारा लगातार बेरोजगारी को लेकर सवाल उठाए गए थे और नतीजा ये रहा कि 13,136 नए पदों पर जल्द भर्ती होने जा रही है।  उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से 7963, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के माध्यम से 2917 और चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से 2256 पदों पर भर्ती होगी। भर्ती को लेकर सरकार ने ऐलान किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे रोजगार के मुद्दे पर जवाब दिया गया और कहा कि सरकार 13000 नई भर्तियां करने जा रही है। अभी तक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के 2718, उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के 2522 और उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के 1646 को मिलाकर 6886 युवाओं को नौकरी दी जा चुकी है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने सचिवालय रक्षक भर्ती की चयन संस्तुति भेज दी है। आठ अन्य परीक्षाओं में से छह की भेजी जा चुकी है, दो की जल्द भेजी जाएगी। 3700 कोविड कर्मचारियों में से 2800 को अन्य जगहों पर नौकरी दी जा चुकी है।

विधानसभा सत्र में इस बार विपक्ष पहले से ज्यादा आक्रमक दिखा था। विपक्ष का आरोप था कि सरकार ने पहले भी कई बार नौकरी को लेकर घोषणाएं की है लेकिन परीक्षाओं को आयोजित नहीं किया गया। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने सरकार से पूछा कि सरकार ने 22 हजार सरकारी नौकरी की घोषणा की थी लेकिन कुछ पता नहीं है। विपक्ष के सवालों के जवाब में संसदीय कार्यमंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि सभी विभागों को विभिन्न श्रेणी के पदों के सापेक्ष जल्द अधियाचन भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

दूसरी ओर उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने समूह-ग के 1402 पदों पर भर्तियों का कैलेंडर जारी कर दिया है। इसके तहत पहला विज्ञापन इसी माह 29 तारीख को जारी किया जाएगा। आयोग आगामी मार्च तक इन भर्तियों की परीक्षाएं कराएगा। जारी कैलेंडर के मुताबिक, सहायक कृषि अधिकारी वर्ग-1 के 34, स्नातक स्तरीय परीक्षा से 226, इंटरमीडिएट स्तरीय एक परीक्षा से 293 और दूसरी से 136, व्यायाम प्रशिक्षक के 56 और सहायक अध्यापक के 657 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। चार भर्तियों के विज्ञापन अक्तूबर माह में जारी किए जाएंगे। एक का नवंबर में जारी होगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top