Nainital-Haldwani News

फ्लाइओवर निर्माण को लेकर अपडेट, हल्द्वानी पहुंचेगी हायर कंसलटेंसी टीम

हल्द्वानी: शहर को जाम से मुक्त करने के लिए फ्लाईओवर कारगर साबित होगा। फ्लाईओवर निर्माण हेतु प्लान को फ्लोर पर उतार दिया गया है। रोजाना इसकों लेकर अपडेट सामने आ रहे हैं। कुछ महीने पहले हाईवे पर मार्किंग भी की गई थी।शहर में लगातार बढ़ रहे वाहनों के दबाव और जाम की समस्या से निपटने के लिए फ्लाईओवर की आवश्यकता बढ़ने लगी है। फ्लाईओवर निर्माण की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग के कंधों पर है।

फिलहाल फ्लाईओवर कहा बनेगा और शहर को कितने फ्लाईओवर की जरूरत है, इसको लेकर संशय बना हुआ है। लोनिवि की ओर से हायर कंसलटेंसी शहर में फ्लाईओवर निर्माण के लिए संभावनाएं तलाशने जल्द पहुंचेगी। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद फ्लाईओवर निर्माण की कवायत को रफ्तार मिलेगी। मामले में फ्लाईओवर निर्माण के लिए तय कंसलटेंसी फिजिबिलिटी देखने पहुंचेगी। सर्वे की रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी और फिर वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद आगे की कार्यवाही होगी। इससे पहले अनुमानित नामों में मुखानी चौराह और बरेली रोड शामिल है।

इस अपडेट पर लोनिवि के ईई अशोक चौधरी ने कहा कि फ्लाईओवर निर्माण के लिए शहर में संभावनाएं तलाशी जाएगी और टीम जल्द हल्द्वानी पहुंचेगी। उन्होंने कहा कि निर्माण हेतु कोई भी जगह का चयन नहीं किया गया है। वित्तीय स्वीकृति मिलने के बाद इस ओर कार्य होगा।

To Top